कोरबा, 19 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 19 जून को विकासखंड कोरबा के ग्राम कुदुरमाल कलस्टर में सम्मिलित ग्राम बरीडीह, देवरमाल, कटबितला, कुदुरमाल, पताढ़ी, सेमीपाली और ग्राम उरगा के लिए भारत भवन कुदुरमाल में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया है। इसी तरह विकासखंड कटघोरा के ग्राम खोडरी कलस्टर में सम्मिलित ग्राम खोडरी, नवागांव, खैरभवना, चुरैल, रिस्दी और पड़निया के लिये ग्राम खोडरी, विकासखंड करतला के ग्राम घिनारा कलस्टर में सम्मिलित ग्राम घिनारा, बोतली, पिड़िया, बांधापाली, नवापारा (चै.), बिंझकोट, नोनदरहा, बरकोन्हा और पतरापाली के लिए ग्राम घिनारा और विकासखंड पाली के ग्राम लाफा कलस्टर में सम्मिलित ग्राम लाफा, भंडारखोल, खैराबहार, जेमरा, बगदरा, रतखंडी और ग्राम नगोई के लिए ग्राम लाफा में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृत्व वंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, उज्जवला योजना आदि सेवाओं के प्रदाय हेतु कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही लोगों को सिकलसेल बीमारी तथा उससे संबंधित जांच हेतु जागरूक किया जायेगा।
संबंधित खबरें
सफलता की कहानी आधुनिक तकनीक से माखन सोनवानी ने मछली पालन में रचा कीर्तिमान, 10 महीने में 03 लाख से अधिक का हुआ लाभ
मुंगेली, 07 मार्च 2026/sns/- जिले के परमहंस वार्ड निवासी श्री माखन सोनवानी आज क्षेत्र के मत्स्य पालकों और किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। पारंपरिक खेती के साथ-साथ उन्होंने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए मछली पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाय) […]
सब पढ़ें-सब बढ़ें योजना जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 25 जून को
धमतरी, 24 जून 2025/sns/- शासन की महती योजना ’’सब पढ़ें-सब बढ़ें’’ के तहत जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 25 जून को आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय पीएमश्री हायर सेकेण्डरी स्कूल बठेना में दोपहर 3 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के केबिनेट मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा बतौर मुख्य […]
जल जीवन मिशन के पूर्ण कार्य वेरीफाई कर पंचायतों को करें हेण्ड ओवर-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ली समय-सीमा की बैठक
रायगढ़, 07 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम- काज की समीक्षा की। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। लेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि कार्य की प्रगति धीमी है। इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी फील्ड पर काम की गति […]

