सुकमा, 23 मई 2025/sns/- जिला प्रशासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने और पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सुकमा द्वारा 13 दिवसीय कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आत्मसमर्पित युवाओं को कृषि से सम्बंधित प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र एवं संस्थान में सब्जी नर्सरी, धान की खेती, डेयरी, मुर्गीपालन, बकरी पालन, मछली पालन का प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। इसके साथ ही ओम प्रकाश साहू फैकल्टी के द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण उपरांत श्री अरुण कुमार सोनी स्टेट कंट्रोलर के निर्देशन में सभी कैंडिडेट्स का असेसमेंट किया गया। असेसमेंट में सभी कैंडिडेटस पास हुए एवं उन्हें कलेक्टर महोदय के द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कलेक्टर श्री ध्रुव के द्वारा समस्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जुड़ने हेतु आग्रह किया गया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में लाइवलीहुड कॉलेज के लेखापाल क्रांति बघेल, संस्थान के कार्यालय सहायक कमलेश कुमार सिन्हा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने हेतु 12 जून को यहां लगेंगे शिविर
रायगढ़, 11 जून 2025/sns/- जिला परिवहन द्वारा एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने हेतु 12 जून 2025 से आगामी दिनांक तक प्रात: 10 बजे से जिले के सभी जनपद में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए है। वाहन चालक उक्त मोबाइल नंबर संपर्क कर सकते है। इसी कड़ी में […]
5 आपदा पीड़ित परिवारों को 20 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बलौदाबाजार, सितम्बर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 5 लोगों के निकट परिजनों के लिए 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 21 सितम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसान ईश्वर लाल के घर में किया भोजन
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसान ईश्वर लाल के घर में किया भोजन लाखड़ी भाजी, अमाड़ी का चटनी, कुम्हरा का भजिया का लिया स्वाद रायपुर, 16 नवम्बर 2022/ भेंट-मुलाकात के क्रम में आज ग्राम चिल्हाटी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दोपहर का भोजन किसान श्री ईश्वरलाल रामा के घर में किया। घर पहुंचने पर […]