बलौदाबाजार, 08 मई 2025/sns/- सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्राम रोजगार सहायको की बैठक लेकर मोर गांव मोर पानी महाभियान अंतर्गत सोखता गड्ढा निर्माण एवं वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण की समीक्षा की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यो की प्रगति के संबंध में समीक्षा करते हुए शासन द्वारा वर्षा जल के हरेक बूंद को सहेजने हेतु चलाये जा रहे ‘‘मोर गांव मोर पानी‘‘ अभियान की क्रियान्वयन की ग्राम पंचायतवार समीक्षा कर सभी नलकूपों में सोकपिट निर्माण के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास 2.0 का शत्-प्रतिशत् सर्वे, आवास प्लस के छूटे हितग्राहियों का पंजीयन एवं आवास की भौतिक प्रगति को बढ़ाने हेतु जरुरी निर्देश दिये। उन्होंने प्रगतिरत आवासो को बारिश से पूर्व पूर्ण कराने के लिए तेजी से निर्माण कार्य हेतु हितग्राहियो को प्रोत्साहित करने कहा।
संबंधित खबरें
वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से प्रेरित होकर कर्तव्य निर्वहन में ही जीवन की सार्थकता- विधानसभा अध्यक्ष,
जांजगीर चांपा 6 मई 2022/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिक्षा विद, समाज सेवक और समाज के मार्गदर्शक स्व. श्री जगदीश चन्द्र तिवारी ने हमें जीने का सही मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर हम सबको वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से प्रेरित होकर अपने कर्तव्यों का […]
बाढ़ नियंत्रण को लेकर कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा,कन्ट्रोल रूम की गई स्थापना
बलौदाबाजार, 10 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने आज बाढ़ आपदा नियंत्रण की पूर्व तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा किए। बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों एवं बाढ़ तथा प्राकृतिक आपदा से सम्बंधित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।कलेक्टर श्री सोनी ने जिला एवं तहसील स्तर में स्तर बाढ़ नियंत्रण […]
सुराजी गांव योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रही परिवर्तन एवं जागरूकता की अभूतपूर्व लहर
मुखर, आत्मविश्वासी एवं स्वावलंबी बनी समूह की महिलाएं समूह की अधिकांश महिलाओं ने खरीदी मोबाईल फोन-पे, गुगल-पे, व्हाट्स एप जैसे एप्लीकेशन चलाकर बनी डिजिटल इंडिया का हिस्सा वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री से ढाई लाख रूपए कमाये मछली पालन से 80 हजार रूपए की हुई आमदनीराजनांदगांव, मई 2023। सुराजी गांव योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तन […]