सुकमा, 30 अप्रैल 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार आम जनमानस के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। इस अभियान के अंतर्गत अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर इसका लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से समाधान खुद चलकर दरवाजे पर पहुंच रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन पर छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तालनार में शिविर लगाकर कृषकों को कृषि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान किया गया साथ शिविर में 48 आवेदनों का निराकरण करते हुए नलकूप खनन हेतु 7 कृषकों के आवेदन पंजीबद्ध किया गया। ग्रामवासियों के द्वारा सुशासन तिहार में त्वरित निराकरण मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
संबंधित खबरें
सहायक ग्रेड-03 संविदा भर्ती हेतु कौशल परीक्षा 24 अक्टूबर को
परीक्षा के संपादन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर समिति का किया गया गठन कोरबा अक्टूबर 2024/ sns/जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 संविदा भर्ती हेतु कौशल परीक्षा 24 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार सुबह 10 बजे से लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में आयोजित की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संविदा पद हेतु […]
कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश, आदेशों की कॉपी जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें
अम्बिकापुर, 27 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मंगलवार को आयोजित समयसीमा की बैठक में समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके कोर्ट अंतर्गत समस्त आदेशों को जिले की वेबसाइट पर डिस्प्ले करना अवश्य सुनिश्चित करें। फर्जी आदेशों की जानकारी संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदेशों की […]
कलेक्टर ने पशुओं में विषाणु जनित अत्यंत संक्रामक रोग लम्पी स्कीन डिसीज के संक्रमण के मद्देनजर जिले में पशुओं के परिवहन तथा पशु मेला प्रदर्शनी एवं विक्रय पर लगाया प्रतिबंध
राजनांदगांव, अगस्त 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कुछ राज्यों एवं कुछ जिलों में पशुओं में विषाणु जनित अत्यंत संक्रामक रोग लम्पी स्कीन डिसीज के संक्रमण की जानकारी मिलने पर जिले में पशुओं के परिवहन तथा पशु मेला प्रदर्शनी एवं विक्रय पर आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान एवं गुजरात […]