अम्बिकापुर, 24 अप्रैल 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका एकदिवसीय प्रवास पर अम्बिकापुर में रहेंगे। प्रातः 08ः30 बजे सर्किट हाउस बलरामपुर से अम्बिकापुर हेतु रवाना होंगे। प्रातः 10ः00 बजे सैनिक स्कूल अंबिकापुर पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक गतिविधियों पर संवाद करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वे 11ः15 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 03ः55 तक का समय आरक्षित रहेगा। जिसके पश्चात 03ः55 बजे वे जिला कलेक्टरेट हेतु रवाना होंगे तथा 04ः00 बजे कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। तत्पश्चात् जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 06ः00 बजे राज्यपाल श्री रमेन डेका केंद्र शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात सायं 06ः30 बजे से रात्रि 10ः10 बजे तक का समय सर्किट हाउस अंबिकापुर में आरक्षित रहेगा। रात्रि 10ः10 बजे वे रेलवे स्टेशन अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे, जहां से 10ः30 बजे रायपुर के लिए रेल मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध उप पुलिस अधीक्षकों के दशम-एकादश बैच के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर,07 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है और उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक […]
वन मंत्री श्री अकबर ने भालूचुआ में लगाई जनचौपाल
रायपुर फरवरी 2022/ वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के ग्राम भालूचुआ पहुंच कर वहां के ग्रामीणजनों से भेंट-मुलाकात की। श्री अकबर ने इस दौरान जनचौपाल लगाकर वहां के ग्रामीणों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं, मांगों से रूबरू हुए। उन्होने कहा […]
मत्स्य नीति एवं मछलीपालन को कृषि का दर्जा मिलने से मत्स्य पालन में अभूतपूर्व वृद्धि: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री फुंडहर में छत्तीसगढ़ निषाद समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर, 20 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले में स्थित ग्राम फुंडहर में आयोजित छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज प्रदेश संगठन भूमि पूजन एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा […]