जांजगीर-चांपा फरवरी 2024/sns/ आदिम जाति कल्याण विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा जिले के अकलतरा एवं बलौदा विकासखंड में वन अधिकार अधिनियम 2006 अंतर्गत व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों का वितरण किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि अन्य किसानों की भांति वन अधिकार पट्टा धारक किसानों को भी शासकीय योजनाओं का लाभ विभागों के माध्यम से नियमानुसार दिया जाना है। जिसके लिए वर्तमान स्थिति में हितग्राहियों की व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का डिजिटाइजेशन एवं जियो टैगिंग का कार्य आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। डिजिटाइजेशन एवं जिओ टैगिंग के लिए हितग्राहियों 15 मार्च 2025 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जांजगीर-चांपा में अपनी समस्त जानकारी जैसे वन अधिकार पत्र, वन अधिकार पत्र पुस्तिका, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पति-पत्नी का बैंक पासबुक. आश्रितों की जानकारी एवं आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, मनरेगा कार्ड, एवं अन्य शासकीय योजनाओं संबंधी दस्तावेज के मूल प्रति के साथ उपस्थित होकर अपना व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र का डिजिटाइजेशन एवं जिओ टैगिंग करा सकते हैं।
संबंधित खबरें
श्रमिक सम्मेलन का किया गया आयोजन
श्रमिक सम्मेलन में हितग्राहियों को दिया गया 78 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि जांजगीर-चांपा 14 फरवरी 2023/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जानकल्याणकारी योजनाओं के ज़्यादा से ज़्यादा लाभ हितग्राहियों को मिल सके इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु हरप्रसाद साहू सदस्य, श्रम कल्याण मण्डल छत्तीसगढ़ शासन के संयोजन में स्थानीय न्यू […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रतनपुर में मां महामाया का किया दर्शन
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चौत्र नवरात्र के पांचवे दिन आज रतनपुर में महामाया देवी का दर्शन किया। उन्होंने मन्दिर में देवी मां की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री जी के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने […]
“Youth should draw inspiration from the courage and sacrifice of our ancestors”: Chief Minister Mr. Vishnu Deo Sai
Chief Minister pays tribute to the sons of Guru Gobind Singh Ji on Veer Bal Diwas Raipur, 25 December 2023// Chief Minister Mr. Vishnu Deo Sai paid tribute to the unwavering courage and sacrifice of the sons of Guru Gobind Singh Ji, Baba Zorawar Singh Ji, and Baba Fateh Singh Ji on the occasion of […]