बलौदाबाजार फ़रवरी 2025/sns/ छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 उल्लास के साथ मनाये जाने हेतु माहवार 12 माह का कैलेण्डर जारी किया गया है। इसी के परिपेक्ष्य में जिले के 129 पैक्स में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 129 पैक्स में मॉडल बॉयलाज का वाचन किया गया। समिति में नये सदस्य बनाये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पैक्स कम्प्यूटरीकरण से होने वाले फायदे के बारे में सदस्यों से चर्चा, पैक्स पुनर्गठन योजना पर चर्चा, सहकारी समितियों के पंजीयन के लाभ एवं पंजीयन के प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत चर्चा, पैक्स समिति के सिनियर सिटीजन सदस्यों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र के लाभ पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में समिति प्रबंधक, शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक, समिति के कार्यक्षेत्र अंतर्गत कृषक सदस्य उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
70 से 80 प्रतिशत भुगतान प्राप्त करने वाले ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का किया जाएं सत्यापन कलेक्टर
कोरबा, 20 अप्रैल 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज अपने कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक माह के भीतर स्त्रोत का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएं। उन्होंने हर घर जल प्रमाणीकरण अंतर्गत पूर्व बैठक में […]
कलेक्टर ने कृष्णकुंज, आडिटोरियम सहित गढ़कलेवा का किया आकस्मिक निरीक्षण
बलौदाबाजार, फरवरी 2023/कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिला मुख्यालय स्थित कृष्णकुंज, आडिटोरियम एवं गढ़कलेवा में पहुँचकर निर्माण कार्यो का जायजा लिया। साथ ही उन्होनें सभी संबंधित अधिकारियों को बचे हुए कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री बंसल ने सर्वप्रथम कुकुरदी बायपास में वन विभाग के द्वारा शहर के लिए बनाये जा […]



