दुर्ग फरवरी 2025/sns/ जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को मतदान की तिथि निर्धारित है। जिले में सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने कल 10 फरवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से मतदान सामग्री का वितरण नगरीय निकायों के लिए निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र से किया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई और नगर पालिक निगम रिसाली के मतदान दलों को सामग्री वितरण भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग से किया जाएगा। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के मतदान दल को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-03 से मतदान सामग्री वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिक परिषद कुम्हारी के मतदान दलों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुम्हारी, नगर पालिक निगम परिषद अमलेश्वर के मतदान दलों को स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलेश्वर, नगर पालिक परिषद अहिवारा के मतदान दलों को रिकेशन क्लब वार्ड-11 नंदनी नगर अहिवारा से सामग्री वितरण किया जाएगा। नगर पंचायत धमधा में स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमधा, नगर पंचायत पाटन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (बालक) स्कूल पाटन और नगर पंचायत उतई में शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई से मतदान दलों को सामग्री वितरण किया जाएगा। मतदान समाप्ति पश्चात् मतदान दल उक्त केन्द्रों में ही सामग्री जमा करेंगे। उक्त नगरीय निकायों के 165 वार्डों में स्थापित 397 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्रियों के साथ 10 फरवरी को रवाना किया जाएगा। नगर निगम दुर्ग के महापौर हेतु दो प्रत्याशी और अन्य निकायों के अध्यक्ष पद हेतु 24 प्रत्याशियों सहित महापौर/अध्यक्ष पद हेतु कुल 26 अभ्यर्थी तथा पार्षद पद हेतु 540 अभ्यर्थी चुनाव के मैदान में तैनात है। नगरीय निकायों हेतु मतदान 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक संपन्न होगा।
संबंधित खबरें
कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने किया छोटे देवड़ा धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण
जगदलपुर, जनवरी 2022 कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र ने बुधवार को बकावंड तहसील के छोटे देवड़ा धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बस्तर में मंगलवार से हो रही बारिश को देखते हुए यहां उपार्जित धान के रखरखाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी […]
दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 14 जून से बढ़ाकर की गई 20 जून तक
बलौदाबाजार, जून 2022/कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार- भाटापारा छ.ग.के तहत जिला मुख्यालय सहित अन्य विकासखंड मुख्यालयों में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अंग्रेजी माध्यम में संविदा शिक्षको के लिए भर्ती हेतु 10 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गये थे। चयन समिति द्वारा उक्त आवेदनों का जांप रीक्षण उपरांत पात्र,अपात्र,अमान्य आवेदनों कि सूची तैयार […]
Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel announced a gift of 95 developmental works worth Rs. 143 crores 92 lakh in Kanker district
Chief Minister attended Kosariya Marar (Patel) Society’s Convention and Oath-taking Ceremony Raipur, 19 March 2023/ Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel announced a gift of 95 different developmental works worth Rs. 143 crores 92 lakh for the development of Kanker district during the Kosariya Marar (Patel) Society’s Convention and oath-taking ceremony held in Karap village under […]