अम्बिकापुर, 05 फरवरी 2025/sns/- जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में बुधवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन में 198 मशीनें नगर पालिका निगम अम्बिकापुर, 21 मशीनें नगर पंचायत लखनपुर एवं 21 मशीनें नगर पंचायत सीतापुर हेतु निकायवार आबंटित किया गया। इसके पश्चात द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान मशीनों को मतदान केन्द्रवार आबंटित किया गया। आबंटित मशीनों में से नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के 198 मशीनों में से 143 मतदान केंद्र हेतु एवं 55 मशीनें आरक्षित रखीं गई हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत लखनपुर में 21 मशीनों में से 15 मतदान केंद्र एवं 6 आरक्षित रखीं गई हैं तथा नगर पंचायत सीतापुर में 21 मशीनों में से 15 मतदान केंद्र एवं 6 आरक्षित रखीं गई हैं। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक द्वारा कलेक्टरेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया।
संबंधित खबरें
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारंभ- राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति देश दुनिया में फैलेगी: सांसद श्री अग्रवाल- छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को: विधायक श्री गजेन्द्र यादव- राज्य सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध: विधायक श्री रिकेश सेन
दुर्ग, नवम्बर 2024/sns/ सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय दुर्ग में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि सांसद श्री अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर राज्योत्सव का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सांसद श्री अग्रवाल ने विभिन्न स्टॉलों में पहुंचकर विभागीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग शहर […]
कलेक्टर एवं एसपी ने ली ट्यूटर शिक्षको की बैठक, शैक्षणिक कार्यो पर फोकस करने के दिये निर्देश
मोहला 9 जनवरी 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने स्कूलों में कार्यरत ट्यूटर शिक्षकों की बैठक ली। सभी ट्यूटर्स शिक्षकों को शैक्षणिक कार्यों में पूर्ण निष्ठा से लगे रहने के निर्देश दिया। इसके अलावा कानून व्यवस्था तोड़ने संबंधी किसी अन्य गतिविधियों में लिप्त न रहने की हिदायत दी गई। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों की […]
विधानसभा में निर्वाचन व्यय की सीमा 28 लाख से बढ़कर हुई 40 लाख रूपए
कलेक्टर ने भारत का राजपत्र की प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली कवर्धा, 23 सितम्बर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों एवं विधानसभा आम […]