जांजगीर-चांपा, 25 जनवरी 2025/sns/- जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया होंगे। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि का सुबह 8.59 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। वे प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। प्रातः 9.03 बजे मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन एवं उद्बोधन किया जाएगा। प्रातः 9.20 बजे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभाग द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रातः 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री बाबूलाल माली के घर पहुचकर किया पारम्परिक छत्तीसगढ़िया भोजन
रायपुर, 18 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विधानसभा चंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम साराडीह के नवाडीह के श्री बाबूलाल माली के घर पहुंचे।मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर श्री माली के परिवार ने उत्साह एवं आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। श्री माली के घर पहुंचकर श्री बघेल और अन्य […]
गणतंत्र दिवस एवं महात्मा गांधी निर्वाण दिवस शुष्क दिवस घोषित
अम्बिकापुर 22 जनवरी 2022/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 एवं महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी 2022 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले के समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें एफएल-8 एवं मद्यभाण्डागार बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः बंद रहेगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने उक्त […]
विक्षिप्त व्यक्तियों के पुनर्वास कार्ययोजना हेतु 4 जनवरी को बैठक
रायपुर जनवरी 2022/मानसिक रूप से ग्रसित व्यक्ति जो कि सामान्यतःः स्थायी निवास के अभाव में घुमन्तु जीवन व्यतीत करते हैं। ऐसे मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु कार्ययोजना तैयार कर जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया हैं। संयुक्त संचालक समाज कल्याण ने बताया कि इस संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हेतु […]