रायगढ़, 12 जनवरी 2025/sns/- अब पासपोर्ट बनवाना और संबंधित कार्य करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इसके लिए आपको दूर जाने की जरूरत नहीं है। विदेश मंत्रालय और संचार मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से अब आप अपने क्षेत्र में ही स्थित नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर पासपोर्ट संबंधी सभी सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। रायगढ़ जिले में रायगढ़ के प्रधान डाकघर के पासपोर्ट सेवा केंद्र में यह सुविधा उपलब्ध है। इस सेवा के माध्यम से आप पासपोर्ट बनवाने, पासपोर्ट रिन्यू करने और अन्य पासपोर्ट संबंधी कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए मुख्य डाकघर रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
उद्योग मंत्री ने टीपी नगर जोन के चार वार्डों में रखी 82.58 लाख के कार्यों की आधार
शिलारायपुर, जनवरी 2025/sns/ वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में चार वार्डों में कुल 82.58 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि आज टीपी नगर जोन के वार्डों को इतने कार्यों की सौगात विष्णुदेव की […]
कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर, 22 जुलाई 2025/sns/- वर्तमान खरीफ मौसम में जिले के कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले के उर्वरक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में 19 एवं 20 जुलाई 2025 को विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त उर्वरक निरीक्षकों […]
कसावाही गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार टमाटर के विक्रय से दो लाख रूपये की आमदनी
उत्तर बस्तर कांकेर 18 जनवरी 2022ः-शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से जिले के पशुपालक गोबर बेचकर धनार्जन कर रहे हैं, वहीं महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को वर्मी खाद निर्माण और विक्रय से रोजगार भी मिल रहा है, साथ ही गौठान मेंं साग-सब्जी की खेती भी की जा रही है, जो उनकी अतिरिक्त आमदनी […]