मुंगेली जनवरी 2025/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में जिले में लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने 20 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों से पेंशन संबंधी समस्याओं को सुना और शीघ्र निराकरण के लिए आहरण एवं संवितरण अधिकारी को निर्देश दिए। जिला कोषालय अधिकारी श्री महेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जिले में कुल 24 पेंशन प्रकरण लंबित हैं, इनका शीघ्र निराकरण कर लिया जाएगा। इस दौरान सहायक कोषालय अधिकारी श्री चंद्रशेखर साहू एवं श्री सिद्धार्थ वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखकर 10वीं-12वीं की कराएं विशेष तैयारी : कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव
लापरवाह शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करने की बात “छात्रों के बौद्धिक विकास और कौशल विकास पर हो जोर” मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में शिक्षा के स्तर और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने हो रहे प्रयास रायपुर, 28 नवम्बर 2022/ नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में शिक्षा के स्तर और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। […]
मुख्यमंत्री से संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन की प्रथम सचिव सुश्री बरखा ताम्रकार ने की सौजन्य मुलाकात
ब्रांड छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने किया विचार-विमर्शरायपुर, अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन की प्रथम सचिव सुश्री बरखा ताम्रकार ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से ब्रांड छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के विषय पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री को चर्चा के दौरान […]
सहायक आयुक्त ने केन्द्रीय क्षेत्रीय राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना की दी जानकारी
अम्बिकापुर 31 मई 2023/ आदिवासी विकास सहायक आयुक्त ने बताया है कि भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा केन्द्रीय क्षेत्रीय राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है।उन्होंने बताया कि अनुसूचित वर्ग, विमुक्त और अर्द्ध घमन्तु जनजातियां, भूमिहीन खेतीहर मजदूरों और पारंपरिक कारीगर श्रेणी के कम आय वाले विद्यार्थियों के लिए […]