बिलासपुर, दिसंबर 2024/sns/ शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी जिला कार्यालय में हर सप्ताह जनदर्शन लगाई जायेगी। प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक कलेक्टर अवनीश शरण सुनवाई करेंगे। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। इसलिए व्यवस्थित रूप से उनकी समस्याओं के निदान के लिए जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उनकी विभागीय शासकीय समस्याओं और व्यक्तिगत समस्याओं की सुनवाई होगी। सेवारत अधिकारी कर्मचारी के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इसका लाभ ले पाएंगे। इस दौरान कलेक्टर से मुलाकात कर समस्या का निदान पा सकते हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अलग से समय देने और सार्थक निराकरण की कलेक्टर की पहल का अधिकारी अधिकारी कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।
संबंधित खबरें
संयुक्त कलेक्टर श्री अग्रवाल अतिरिक्त कलेक्टर का दायित्व संभालेंगे
मुंगेली 22 मार्च 2022 // कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासन से अतिरिक्त कलेक्टर जिला मुंगेली के रिक्त पद पर, पदस्थापना होने तक के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल को अतिरिक्त कलेक्टर का दायित्व सौंपा है। श्री अग्रवाल अतिरिक्त कलेक्टर के रूप में सामान्य और प्रशासनिक कार्यों का सम्पादन करेंगे।
नवीन शासकीय कन्या कॉलेज सारंगढ़ के विभिन्न अतिथि पदों के लिए 22 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जुलाई 2024/sns/- नवीन शासकीय कन्या कॉलेज सारंगढ़ में अंग्रेजी, कॉमर्स, भौतिक, बॉटनी, रसायन गणित के सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी और ग्रंथपाल के पद रिक्त हैं, जिसके अतिथि व्याख्याता, अतिथि ग्रंथपाल एवं अतिथि शिक्षण सहायक या ग्रंथपाल सहायक पद के लिए योग्य आवेदक आवेदन पत्र 22 जुलाई 2024 के शाम 5 बजे तक […]
जिले में अब तक 730.0 मिमी. वर्षा दर्ज
बीजापुर 22 जुलाई 2024/sns/- जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 730.0 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक वर्षा 855.2 मिमी. औसत वर्षा भैरमगढ़ में दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक बीजापुर तहसील 852.4 मिमी. […]