बीजापुर 28 नवंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजनों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु के 2 प्रकरणों में मृतक सायबो पोयामी के निकटतम वारिस उनके पिता श्री आयतु पोयामी निवासी ग्राम कोमपल्ली, मृतिका मासे कुंजाम के निकटतम वारिस उनके पति श्री भीमा कुंजाम निवासी ग्राम मेटापाल प्रत्येक को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। इसी तरह नदी -नाले के पानी में डुबने से मृत्यु के 3 प्रकरणों में से मृतक राजू कड़ियम के निकटतम वारिस उनकी पत्नि सन्नी कड़ियम निवासी गंगालूर, मृतक दुब्बा धरमैया के निकटतम वारिस उनकी पत्नि दुब्बा सरिता निवासी देपला एवं मृतिका सोमली कश्यप के निकटतम वारिस उनके पति श्री सुदरू कश्यप निवासी केतुलनार सहित कुल 5 पीड़ितों के परिजनों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
सनातन धर्म के उत्थान और सामाजिक जागरूकता में गहिरा गुरु संत समाज की है महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सनातन धर्म के उत्थान और सामाजिक जागरूकता में गहिरा गुरु संत समाज की है महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ग्राम गहिरा में श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय: सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद रायपुर, 11 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के […]
दिव्यांग सूचित पाण्डे के आवेदन पर त्वरित मिली सहायता, कहा यही तो है सुशासन तिहार, तत्काल समाधान
जगदलपुर, 30 मई 2025/ sns/- राज्य शासन की सुशासन तिहार के माध्यम से कई जरूरतमंद लोगों की समस्या एवं मांग का तत्काल निदान हो रहा है, जिससे ऐसे आमजन शासन-प्रशासन की त्वरित पहल के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं। इसी क्रम में जगदलपुर शहर के समीपस्थ आड़ावाल निवासी दिव्यांग सूचित पाण्डे अपने आवेदन […]
जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 20 दिसंबर को
दुर्ग, दिसंबर 2024/sns/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में 20 दिसंबर 2024 को अपरान्ह 4.00 बजे से डीएलसीसी एवं 4.40 बजे से डीएलआरसी की बैठक कार्यालय कलेक्टर दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में सभी सदस्य (बैंकर्स/शासकीय विभाग के अधिकारी) को समय पर पूर्ण अद्यतन जानकारी सहित उपस्थिति सुनिश्चित […]