कलेक्टर सहित अभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि कोरबा अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर न्यायालय में वाचक के सहायक के रूप में पदस्थ सहायक ग्रेड 02 श्री उदय कुमार आदित्य के आकस्मिक निधन पर जिला कार्यालय में आज शोक मनाया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में 02 मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही शोकाकुल परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। स्वर्गीय उदय कुमार आदित्य का विगत 15 दिनों से स्वास्थ्य खराब था एवं अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके मौत की खबर से कलेक्टर न्यायालय में शोक की लहर दौड़ गई। कलेक्टर ने शासन के नियमानुरूप पीड़ित परिवार को आवश्यक लाभ देने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
प्याऊ घर सेवा कार्य के लिए स्काउट-गाइड रोवर रेंजर हुए सम्मानित
राजनांदगांव, 16 मई 2025/sns/- जिला मुख्यालय राजनांदगांव एवं विकासखंड मुख्यालय डोंगरगांव, डोंगरगढ़ व छुरिया में प्याऊ घर सेवा कार्य के लिए पीएमश्री सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट-गाइड रोवर रेंजर को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्य में 100 स्काउट गाइड रोवर […]
पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के संबंध में 6 मार्च को बैठक
राजनांदगांव मार्च 2025/sns/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 6 मार्च 2025 को शाम 5 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 23 मार्च 2025 तक कमला कॉलेज मैदान में किया जाएगा। बैठक में सभी […]
राष्ट्रपति प्रवास के दौरान सुरक्षा सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का पुख्ता इंतजाम हो: डॉ भुरे
कलेक्टर ने की राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की समीक्षा रायपुर 28 अगस्त 2023/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 31 अगस्त और 01 सितंबर छत्तीसगढ़ आगमन होना है। कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल और नगर निगम […]