कवर्धा, 14 अक्टूबर 2024। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा में अंशधारी गन्ना उत्पादक अंशधारी सदस्यों को रियायती दर राशि 25 रूपए प्रति किग्रा पर शक्कर का वितरण का शुभांरभ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा प्रारंभ किया गया था। कारखाना द्वारा पहले गन्ना उत्पादक अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर वितरण किया गया। जिसके बाद शेष बचे अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण किया जाना है। इसी क्रम में भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा 16 अक्टूबर 2024 से शेष बचे अंशधारी सदस्यों को भी रियायती दर 25 रूपए प्रति किग्रा पर शक्कर का वितरण प्रारंभ किया जाएगा। रियायती दर पर शक्कर के वितरण के लिए पृथक से दिशा-निर्देश कारखाना प्रबंधन द्वारा यथाशीघ्र जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
राजधानी में मुख्यमंत्री की लोकवाणी को नागरिकों ने उत्साह से सुना
रायपुर, 13 फरवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को राजधानी के नागरिकों ने उत्साह से सुना। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी में ’‘सुगम उद्योग व्यापार उन्नत कारोबार’’ विषय पर प्रदेशवासियों सेे बात की और प्रदेश में रोजगार के लिए शासन द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से […]
बीजाुपर में 21 एवं 22 दिसम्बर को होगी एकलव्य विद्यालयों के बच्चों की खेल एवं बोैद्धिक स्पर्धा
बीजापुर / दिसम्बर 2021- जिले के अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद, सांस्कृतिक एंव बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन 21 एवं 22 दिसम्बर को एजुकेशन सिटी बीजापुर में किया गया है। जिसमें एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक, कब्बडी, खो-खो, व्हालीबॉल, फुटबॉल, बेडमिेंटन, तीरंदाजी खेल […]
परियोजना निदेशक (डीआरडीए) ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 26 मई 2022/ जिला पंचायत (डीआरडीए) परियोजना निदेशक श्री आर के खूंटे ने आज जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम पंचायत भाड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र पंडरीखार और सलामटोला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण स्तर की अद्यतन जानकारी ली। उन्होने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के […]