जांजगीर-चांपा अक्टूबर 2024/sns/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 अंतर्गत ग्राम पंचायत सेवई के आंगनबाड़ी केन्द्र सेवाई डीहपारा में कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सुकली के आंगनबाड़ी केन्द्र सुकली 03, ग्राम पंचायत बनारी के आंगनबाड़ी केन्द्र बनारी 03, ग्राम पंचायत बोडसरा के आंगनबाड़ी केन्द्र बोडसरा 05 एवं ग्राम पंचायत धुरकोट के आंगनबाड़ी केन्द्र धुरकोट 05 में मे रिक्त पद आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ओवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। जिसमें किसी भी अभ्यर्थी, नागरिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद में दावा आपत्ति 16 अक्टूबर 2024 कार्यालयीन समयावधि मे एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) मे स्वयं उपस्थित होकर दवापत्ति जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जावेगा तथा यह भी स्पष्ट हो कि दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन में जोड़ने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नहीं किये जायेंगे।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं की भर्ती के लिए दावे आपत्ति 21 अप्रैल से 2 मई तक आमंत्रित,
जांजगीर चांपा, अप्रैल,2022/ जिले के विकास खंड नवागढ़ के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग की परियोजना जांजगीर की विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए दावे, आपत्ति 21 अप्रैल से 2 मई तक आमंत्रित की गई है। जिले की जनपद पंचायत नवागढ़ की परियोजना जांजगीर के अंतर्गत ग्राम […]
36वां नेशनल गेम: छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल महिला टीम ने पिछली बार की विजेता केरल को 1-0 से हराया
अपने पूल में सबसे आगे है छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल महिला टीम कल दिल्ली से होगा मुकाबलारायपुर, अक्टूबर 2022/ 36वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल महिला टीम ने आज पिछली बार की विजेता केरल की टीम को 1-0 से हरा दिया। 5 इनिंग तक चले इस रोमांचकारी मैच में दर्शकों की दिलचस्पी अंत तक बनी […]
सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 28 लाख 98 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
कवर्धा, 13 मार्च 2024। सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा जिले के निर्माण कार्य के लिए 28 लाख 98 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, कवर्धा और कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कवर्धा […]