सुकमा, अक्टुबर 2024/sns/कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा (मुरतोण्डा) में कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में भा.कृ. अनु.प. राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो, बैंगलोर द्वारा प्रदत्त आदिवासी उप परियोजना अंतर्गत जैविक खेती एवं जागरूकता के लिए प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण का कार्यक्रम रखा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। प्रशिक्षण में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, कृषि कीट विज्ञान विभाग से डॉ. योगेश कुमार मेश्राम, प्रमुख अन्वेषक, ए.सी.आई.आर.पी. जैविक नियंत्रण प्रयोगशला ने कृषकों को खेती में जैव उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, डॉ. बी.पी. कतलम, प्रमुख वैज्ञानिक ने कृषक मित्र कीटों के सरंक्षण की बात बताई एवं डॉ. विकास सिंग ने रसायन मुक्त खेती करने की बात बताई। डॉ. प्रताप सिंह राठिया प्रभारी एवं प्रमुख आलू अनुसंधान केन्द्र मैनपाट ने आलू की उन्नत खेती के विषय में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा से श्री राजेंद्र प्रसाद कश्यप, विषय वस्तु विशेषज्ञ, पादप रोग, डॉ. परमानंद साहू विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मशीनरी एवं डॉ. संजय सिंग राठौर, कार्यक्रम सहायक, मछली पालन ने कृषकों को जैविक खेती करने हेतु प्रेरित किए। इस कार्यक्रम में कृषकों को नेपसेक स्प्रेयरइस, फसलों में जैविक नियंत्रण हेतु फेरोमेन ट्रैप व मित्र कीट व सब्जियों की नर्सरी का वितरण किया गया। प्रशिक्षण में जिले के कृषक मित्र के साथ साथ छिंदगढ़ व सुकमा विकासखण्ड के 65-70 कृषक गण प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित हुऐ।
संबंधित खबरें
ग्राम पंचायत भंडारपुर में हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वच्छता सप्ताह का हुआ आयोजन
राजनांदगांव 13 अगस्त 2024/sns/- जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत भंडारपुर में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम एवं स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया। हर-घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत जनपद पंचायत परिसर से ग्राम पंचायत भंडारपुर तक अधिकारी-कर्मचारी एवं सचिवों द्वारा बाइक रैली निकाल कर हर-घर में तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। सभी ने कैनवास […]
जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘‘वार्ड चलो अभियान’’ लोरमी में शुरू
कलेक्टर-एसपी ने वार्डों में जाकर आमलोगों से मांगों एवं समस्याओं की ली जानकारी वार्ड 01 में देवार और संवरा जाति के लोगों से सुनी उनकी समस्याएं मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका परिषद लोरमी में अभिनव पहल ‘‘वार्ड चलो अभियान’’ की शुरूआत की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री […]
राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न
रायपुर, 09 अगस्त 2024/sns/- मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की सातवी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जलग्रहण क्षेत्र विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के संबंध […]