राजनांदगांव अक्टूबर 2024/sns/ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्था समिति के निर्देशानुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2024 ‘मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तर का आयोजनÓ 7 एवं 8 अक्टूबर को दिग्विजय स्टेडियम एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया जाएगा। जिसमें गरियाबंद, बालोद, धमतरी, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं राजनांदगांव में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थी विभिन्न खेल विद्याओं में भाग लेंगे।