कवर्धा, सितंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान एवं अन्य मादक द्रव्यों, पदार्थों तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम के लिए समुदाय में व्यापक जनमत विकसित करने के उद्देश्य से 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत विद्यालय, महाविद्यालय, विश्व विद्यालय, अन्य शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न समारोह आदि में नशामुक्ति पर केन्द्रित प्रभावी कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती अभिलाषा पण्डा द्वारा सर्व जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों को पत्र लेख किया गया है। जिससे नशापान करने की प्रवृत्ति हतोत्साहित हो तथा नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्रीमती साहू ने दर्री- गोपालपुर सड़क निर्माण का किया औचक निरीक्षण, सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
कोरबा 28 अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज दर्री गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद चौक पर पहुंचकर प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में लगे आवश्यक मशीन और तकनीकी टीम की जानकारी ली। […]
शहीद श्री आकाश राव गिरेपुंजे को माना स्थित चौथी बटालियन में पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ हॉनर दिया गया,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा श्री अरुण साव सहित मंत्रीगणों एवं अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शौर्य को सलाम: शहीद श्री आकाश राव गिरेपुंजे को माना स्थित चौथी बटालियन में पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ हॉनर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा श्री अरुण साव सहित मंत्रीगणों एवं अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिले में अब तक 590 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ जिले में 4 अक्टूबर 2022 तक 590.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 4 अक्टूबर 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 766.9 मिलीमीटर, दरिमा में 451.8 मिमी, लुण्ड्रा में 520.8 मिमी, सीतापुर में 599.4 मिमी, लखनपुर में 593.9 मिमी, उदयपुर में 557.2 मिमी, […]