मोहला, 26 सितंबर 2024/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से जब्बार खान के घर में खुशहाली ने दस्तक दी है। उसके चेहरे की चमक और परिवारजनों की चेहरे में मुस्कान झलक रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना उसके परिवार के लिए एक केवल एक घर ही नहीं है, बल्कि उसके सपनों का आशियाना भी है। कच्चे मकान होने से जहां परिवारजनों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वही अब सर्व सुविधायुक्त मकान मिलने से वर्षों का सपना साकार हो सका है। जब्बार खान का कहना है कि उनका एक सपना था कि उनका अपना एक सर्व सुविधा मकान हो, जिसमें परिवारजन खुशहाली के साथ रहे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका यह सपना, सपना बनकर रह गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके सपने को साकार कर दिया है। यह कहानी मानपुर विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला की है। श्री जब्बार खान रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। उनके लिए सर्व सुविधायुक्त मकान बनाना आसान नहीं था। केवल वह सपना ही देख सकता था कि उनका अपना एक अच्छा मकान हो। अब यह सपना पूर्ण हो चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
संबंधित खबरें
आपदा पीड़ित 3 लोगों को 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बलौदाबाजार, सितम्बर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 13 सितम्बर को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। […]
प्रयास विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश के लिए जिले के चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी
दाखिला के लिए काउसलिंग 13 अगस्त को रायपुर में कोरबा, अगस्त 2022/प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 11वीं में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। साथ ही परिणाम की वर्गवार चयन व प्रतीक्षा सूची भी जारी कर दी गयी है। […]
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के सानिध्य में सामूहिक योग कार्यक्रम हुआ आयोजित
कोरबा, 21 जून 2025/sns/- ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा नगरीय क्षेत्र के लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने विभिन्न मुद्राओं का योगाभ्यास […]