कवर्धा, 24 सितंबर 2024/sns/- भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के गन्ना विक्रेता अंशधारी सदस्यों को 12 अगस्त 2024 से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा रियायती दर पर 25 रुपए प्रति किग्रा के मान से शक्कर वितरण का शुभारंभ किया गया है, जिसके तहत आज तक लगभग 11 हजार 183 गन्ना विक्रेता अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण किया जा चुका है। ऐसे गन्ना विकेता अंशधारी सदस्य जिनके द्वारा आज दिवस तक भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा से रियायती दर पर शक्कर प्राप्त नहीं की गई है वे कारखाना द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 26 सितंबर 2024 तक शक्कर का उठाव अनिवार्य रूप से कर ले। ऐसे गन्ना विक्रेता अंशधारी सदस्य रियायती दर पर शक्कर प्राप्त करने के लिए अपने साथ विगत पेराई सत्र 2022-23 अथवा 2023-24 गन्ना विक्रय किये गये तौल पर्ची की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, शेयर प्रमाण पत्र अथवा शेयर प्राप्ति के लिए जमा मनी रसीद की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लाना सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से संबंधित विभागों के वर्ष 2022-23 के लिए करीब 3 हजार करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित
राज्य में वनों के संरक्षण, संवर्धन तथा उसके विकास पर विशेष जोर देश के 77 प्रतिशत लघु वनोपजों की खरीदी कर छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में अब तक 955 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित राज्य में पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार के लिए उच्च तकनीक और बेहतर प्रबंधन को विकसित […]
प्रभावित पात्र किसानों को 1200 से 2500 वर्ग फीट आवासीय भूमि होगी आबंटित
रायपुर, मार्च 2022/ वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की बैठक उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बताया कि नई राजधानी प्रभावित किसानों के द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर पिछले 02 माह से आंदोलन किया जा रहा है। किसानों ने […]