कोरबा, 21 सितंबर 2024/sns/- शिक्षा विभाग द्वारा जिले के एकल शिक्षक/शिक्षक विहीन एवं दो शिक्षकीय माध्यमिक शालाओं में मानदेय पर 96 शिक्षक रखे जाने हेतु पात्र आवेदकों से 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आवेदकों के पात्रता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक के पास संबंधित विषय में स्नातक व बीएड की शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। इसमें ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय, विकासखंड/जिला के क्रम में अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह व्यवस्था अप्रैल 2025 तक के लिए होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित स्कूल में ही आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा। भर्ती हेतु आवेदक का चयन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा किया जाएगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी/विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में जारी निर्देश का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध अभिनेत्री और विख्यात नृत्यांगना श्रीमती मीनाक्षी शेषाद्रि ने दी घुंघरू को समर्पित मनमोहक प्रस्तुति
रायगढ़, 13 सितम्बर 2024/sns/- सुर-ताल, छंद और घुंघरू के 39 बरस के अवसर पर आयोजित चक्रधर समारोह के पांचवी संगीत संध्या में मुम्बई की प्रसिद्ध अभिनेत्री और विख्यात नृत्यांगना सुश्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने घुंघरू को समर्पित करते हुए भरतनाट्यम शैली में पंचदेव आराधना का भावुक प्रस्तुतिकरण किया। इसी तरह रायगढ़ के कला मंच पर संगीत […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास, निगम के सामुदायिक भवन धमतरी में किया गया आयोजित
धमतरी , जून 2022/ आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज देश, प्रदेश सहित जिले में भी सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जिला स्तर पर विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित नगरनिगम के सामुदायिक भवन परिसर में सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित सामुदायिक योगाभ्यास में बतौर मुख्य अतिथि सिहावा विधायक और उपाध्यक्ष, मध्य क्षेत्र […]
खनिज संसाधनों की उपलब्धता और खनन गतिविधियों में देश का अग्रणी राज्य है छत्तीसगढ़: केंद्रीय खनिज सचिव श्री व्ही.एल. कान्ता राव
खनिज संसाधनों की उपलब्धता और खनन गतिविधियों में देश का अग्रणी राज्य है छत्तीसगढ़: केंद्रीय खनिज सचिव श्री व्ही.एल. कान्ता राव प्रदेश में खनन गतिविधियों के सुचारू संचालन पर विस्तृत विचार-विमर्श केन्द्रीय खनिज सचिव ने की प्रदेश में खनन गतिविधियों की समीक्षा रायपुर, 10 मई 2024/केंद्रीय खनिज सचिव श्री व्ही.एल. कान्ता राव की अध्यक्षता में […]