अम्बिकापुर, 18 सितम्बर 2024/sns/- जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के सहायक आयुक्त एवं सदस्य सचिव ने बताया कि जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जिला सरगुजा द्वारा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों एवं प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन हेतु सत्र 2024-25 (जुलाई 2024 से जून 2025) हेतु फर्मों, आपूर्ति कर्त्ताओं से सील बंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्ण रूपेण भरी हुई मुहरबंद निविदा समिति कार्यालय सहायक आयुक्त, सहायक आदिवासी अम्बिकापुर जिला सरगुजा में 19 सितम्बर 2024 को सायं 05ः00 बजे तक पजीकृत डाक पोस्ट अथवा समिति कार्यालय में रखे टैंण्डर बॉक्स में जमा किया जा सकता है निर्धारित समयावधि पश्चात प्राप्त पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। निर्धारित अमानत राशि का केवल एफ.डी.आर. बैंक ड्राफ्ट जो सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास सरगुजा के नाम से स्वीकार होगा। प्राप्त निविदाएं 20 सितम्बर 2024 को दोपहर 12ः00 बजे क्रय समिति एवं उपस्थित निविदा दाताओं के समक्ष खोला जाएगा। निविदा का पूर्ण या आंशिक रूप से निरस्त करने का अधिकार क्रय समिति के पास सुरक्षित है। निविदा का विस्तृत विवरण एवं शर्तें निविदा पत्र में उल्लेखित शर्तों के अधीन होगा। जिसे कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर में कार्यालयीन के दिवसों, समय में उपस्थित होकर अवलोकन व विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
राज्य में अब तक 13.68 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
4.05 लाख से अधिक किसानों को भुगतान के लिए 2263.60 करोड़ रूपए जारी धान खरीदी के 9वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 1,42,709 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला […]
पहरिया सेक्टर में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जांजगीर-चांपा 21 सितम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में बलौदा परियोजना अंतर्गत सेक्टर पहरिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत मतदाता जागरूकता एवं मतदान के महत्व के बारे में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से कलश यात्रा रैली का आयोजन किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला […]
बाबा गुरू घासीदास जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम गिरहोला में संत समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री गिरहोला में ऑडिटोरियम के लिए 50 लाख रूपए और तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा रायपुर, 12 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के मिनी गिरौदपुरी धाम ग्राम गिरहोला में आयोजित संत समागम में बतौर मुख्य […]