कोरबा, 12 सितंबर 2024/sns/- जिले में पोषण माह 2024 के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों के अनुसार समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण स्वास्थ्य शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृद्धि निगरानी जैसी एक्टिविटी प्रतिदिन की जा रही है। इसी कड़ी में 08 एवं 09 सितंबर 2024 को आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। केंद्रों में बच्चों की सही वजन एवं ऊँचाई लेने के संबंध में समस्त कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही किशोरी बालक-बालिकाओं को जागरूक किया गया। जल संरक्षण, प्रबंधन एवं वर्षा जल संचयन के सम्बंध में महिलाओं को जानकारी दी गई । इसी प्रकार पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के माता पिता को अपने बच्चों की वजन, टीकाकरण की पूरी जानकारी रखने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों के वजन बढ़ाने हेतु उनके भोजन में पोषण आहार की सही मात्रा सम्मिलित करने के बारे में बताया गया।
संबंधित खबरें
सरगुजा संभागायुक्त ने जनपद अंबिकापुर के उप अभियंता को किया निलंबित
अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2024/sns/ सरगुजा संभागायुक्त द्वारा जनपद पंचायत अंबिकापुर के उप अभियंता विवेक सिंह राठौड़ को वित्तीय अनियमितता किए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2020-21 में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सरगुजा के द्वारा कराये गये निर्माण कार्य बाउंड्रीवॉल निर्माण सकालो (पशु चिकित्सा विभाग सूकर फार्म) में गुणवत्ताहीन कार्य […]
जिला स्तरीय नक्सल पुनर्वास समिति की बैठक सम्पन्न द्वितीय चरण में अनुकंपा नियुक्ति हेतु 21 अभ्यर्थियों का हुआ काउंसलिंग
बीजापुर 14 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला स्तरीय नक्सल पुनर्वास समिति की बैठक 12 अगस्त दिन सोमवार को इन्द्रावती सभाकक्ष में आयोजित हुई जिसमें नक्सली हिंसा में मृतक के 21 परिजनों का काउंसलिंग हुआ।शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति हेतु 21 पात्र अभ्यर्थियों […]
कार्यालय शासकीय उद्यान रोपणी पेगड़ापल्ली भोपाल पटनम में उपस्थित होने की सूचना
बीजापुर नवंबर 2024/sns/ शासकीय उद्यान रोपणी पेगड़ापल्ली भोपालपटनम में पदस्थ ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री कैलास राम औरसा, अगस्त 2023 में तथा सितम्बर 2023 में 13 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक, अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 तक, मार्च, अप्रैल 2024 में 29 मार्च 2024 से 01 अप्रैल 2024 तक एवं 03 अप्रैल 2024 से 08 […]