दुर्ग, 11 सितंबर 2024/sns/- विगत 9 सितम्बर की रात से हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण मांेंगरा से 1 लाख 13 हजार 878 क्यूसेक, खट्टोला से 20 हजार 208 क्यूसेक, घुमरिया से 26 हजार 260 क्यूसेक और सूखा नाला से 44 हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया है। इन सभी स्थानों से आने वाला जल प्रवाह शिवनाथ नदी में मिल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप महमरा एनीकट का जलस्तर 10 फीट तक ऊपर पहुंच चुका है, रात तक शिवनाथ नदी के जल स्तर में और वृद्धि होगी। उक्त जानकारी देते हुए शिवनाथ जलसंसाधन मण्डल दुर्ग के अधीक्षण अभियंता श्री एस.के. पाण्डेय ने बताया कि कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नदी किनारे गांव में मुनादी करा दी गई है और ग्रामवासी को भी नदी के किनारे नहीं जाने हेतु कहा गया है। जल प्रवाह को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग ने सभी संबंधित विभागों से उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है। विभाग द्वारा जल प्रबंधन एवं सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय पहले से सुनिश्चित कर लिये गये हैं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। वर्तमान में शिवनाथ नदी से कुल जल प्रवाह 2 लाख 4 हजार 346 क्यूसेक हो रहा है। अत्यधिक वर्षा के कारण तांदुला नहर से खरीफ सिंचाई हेतु दी जा रही जल प्रदाय को बंद कर दिया गया है। वर्तमान में जल भराव की स्थिति तांदुला जलाशय 83.49 प्रतिशत, गोंदली जलाशय 60.27 प्रतिशत, खरखरा जलाशय 104.38 प्रतिशत, खपरी जलाशय 75.19 प्रतिशत और मरोदा टैंक 41.58 प्रतिशत है।
संबंधित खबरें
संयुक्त/डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्यविभाजन में किया गया आंशिक संशोधन
दुर्ग दिसम्बर 2024/sns/कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार संयुक्त/डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्यविभाजन में आंशिक संशोधन किया गया है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा को पूर्व में सौंपे गए कार्यों के अतिरिक्त नजूल/नजूल जांच शाखा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यों के दायित्व सौंपे गए हैं।डिप्टी कलेक्टर श्री […]
मृतक के परिजनों को मिली 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, 20 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कातरो तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री जगतराम की विगत 10 अक्टूबर 2023 को सर्प के काटने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर […]
रायगढ़ में दिखी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की झलक
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आग्रह पर रायगढ़ की सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं को जारी किया महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त के 652 करोड़पहला मौका होगा जब हितग्राही ने ही जारी की योजना की राशिरायगढ़, दिसम्बर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन […]