रायपुर, 06 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह से मनाया जाता है। इस दौरान गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश की आराधना पूरी श्रद्धा और धूमधाम से की जाती है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में एकता के भाव को जागृत करने के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की गई थी। देशभर में यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।
संबंधित खबरें
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा निवेश क्षेत्र विकास योजना 2031 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की
कवर्धा निवेश क्षेत्र के विकास के लिए बनाई गई योजना को प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी कवर्धा, सितम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कवर्धा निवेश क्षेत्र विकास योजना 2031 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा […]
तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ आज
अम्बिकापुर 10 मार्च 2022/ तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ 11 मार्च को अपरन्ह 1ः 30 बजे से मैनपाट के रोपाखार जलाशय के समीप होगा। छतीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, छतीसगढ़ […]
नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
दुर्ग, 23 जनवरी 2025/sns/- नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के फलस्वरूप जिले में 18 वर्ष एवं अधिक उम्र के नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से करने एवं लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता बनाने के उद्देश्य से जाबो कार्यकम के तहत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में […]