जांजगीर-चांपा, 04 सितम्बर 2024/sns/- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संबंध में आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बताया कि 20 अगस्त से 18 अक्टूबर 2024 तक बीएलओं के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर नये मतदाओं एवं छुटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही मतदान केन्द्रो के युक्तियुक्तकरण का प्रस्ताव तैयार कर आयोग को प्रेषित किया गया है। साथ ही मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर करने का भी कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि 29 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाना है। इसके लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दल के पदाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कचंदा के आम फल बहार की नीलामी 26 अप्रैल को,
जांजगीर-चांपा, अप्रैल, 2022/ सहायक संचालक उद्यान ने फल विक्रेताओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया है कि कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणी – कचंदा विकासखंड जैजैपुर के आम फल बहार वर्ष 2022-23 की नीलामी 26 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर […]
आज मनाया जाएगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस
केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे शामिल बिलासपुर, नवंबर 2024/sns/भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर 15 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कोटा ब्लॉक के बेलगहना स्थित शासकीय स्कूल में कार्यक्रम […]
सांकरदाहरा छत्तीसगढ़ का दूसरा राजिम,तीन नदियों के संगम और आध्यात्मिक धरोहर का केंद्र
रायपुर 09 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड में स्थित प्रसिद्ध सांकरदाहरा, आज न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल बन चुका है, बल्कि इसे छत्तीसगढ़ का दूसरा राजिम भी कहा जाने लगा है। शिवनाथ, डालाकस और कुर्रूनाला नदियों के संगम पर स्थित यह स्थान, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के […]