बलौदाबाजार, 22अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री दीपक सोनी की अध्यक्षता में मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभकक्ष में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, विकसित भारत हेतु महत्वपूर्ण अनिवार्यता विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि आज के दौर में प्रतिस्पर्धा हर क्षेत्र में बढ़ा है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभागीय क्रय -विक्रय में नियमों का पालन करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। योजना बनाते समय आवश्यक सावधानियों का ध्यान रखा जाना चाहिए। आयोग के नोडल अधिकारी श्री डी.आर. वाधवानी ने आयोग के गठन, संवैधानिक निकाय, कार्य, प्रतिस्पर्धा अधिनियम, हितधारक,विभिन्न संघ, गैर प्रतिस्पर्धा को पहचानने के लक्षण आदि पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एक सांविधिक निकाय है जिसका गठन 2002 में हुआ है।आयोग का कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है। आयोग के मुख्य उद्देश्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा संस्कृति को बढ़ावा देना ,प्रतिस्पर्धा संस्कृति की निरंतरता बनाये रखना, उपभोक्ता कल्याण में वृद्धि,स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हेतु जागरूकता,कारोबार में नवाचार एवं स्वतंत्रता,प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली पद्धतियों पर रोक लगाना है। आयोग के अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आयोग कार्टेल को गैर कानूनी घोषित कर सकता है, समन भेजने, सर्च एंड सीज के अधिकार तथा सिविल न्यायलय की भी शक्तियां हैं। गैर प्रतिस्पर्धी टेंडर,बोली में हेरफेर, अतिप्रभावशील स्थिति का दुरूपयोग, प्रतिस्पर्धा रोधी करार को अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा क स्वरुप बताया गया।
संबंधित खबरें
अपराधियों में पुलिस का भय और आम नागरिकों से मधुर संबंध स्थापित करें-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पुलिस गौरव सम्मान समारोह में हुए शामिल, उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित कवर्धा, फरवरी 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा बार्डर टेकलगुड़ा के नक्सली मुठभेंड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए नक्सली हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद विकास […]
कलेक्टर के अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी, कर्मचारी को अवकाश की स्वीकृति नहीं
कवर्धा, 21 जनवरी 2025/sns/- आगामी नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी। इस संदर्भ में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आदेश जारी किया है कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अर्जित अवकाश या अन्य अवकाश कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना […]
जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें – कलेक्टर
जांजगीर-चांपा, जून 2022/ जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त व निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता मे आज बीपीसीएल, एचपीसीएल एवं आईओसीएल के अधिकारियों एवं जिले के पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों/डीलरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।कलेक्टर द्वारा समस्त कंपनी के अधिकारियों से डीजल/पेट्रोल की […]