कवर्धा, 24 जुलाई 2024/sns/- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर अमरकंटक से कवर्धा आने वाले जंगलों के बीच पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया। कवर्धा बोलबंम समिति के सदस्य श्री भरत साहू ने उपमुख्यमंत्री को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया कि मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के अंतर्गत अमरकंटक, कबीर चबुतरा से चौरा दादर लगभग 10 किलोमीटर जंगलों के बीच पंगडंडियों में कुछ पेड़ गिर गए है, जिससे कांवडियों को पदयात्रा करने में परेशानियां हो रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कांवडियों की परेशानियों को संज्ञान में लेते हुए डिंडौरी जिला प्रशासन के अफसरों से चर्चा कर पंगडंडियों में गिरे पेड़ों को हटाने के लिए आग्रह किया। कबीरधाम बोलबंम समन्वय समिति के सदस्य श्री सुधीर केशरवानी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डिंडौरी जिले के वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया दिया गया है। इससे अब कांवरियों, पदयात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
संबंधित खबरें
नव नियुक्त कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया
बिलासपुर, जुलाई 2022/बिलासपुर जिले के नव नियुक्त कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज 4 जुलाई 2022 को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एडीएम श्रीमती जयश्री जैन ने उन्हें कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री कुमार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। इसके पूर्व […]
नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दी 5 लाख 51 हजार की राशि
रायपुर 5 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) की फाउंडर सुश्री दीपाली सारावगी एवं प्रेसीडेंट श्री गणेश कर ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 की रोकथाम, संक्रमितों के उपचार एवं सहायता के लिए […]
महाराजा अग्रसेन सम्मान 2022: तीन अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
सामाजिक, समरसता एवं समाज सेवा मंे योगदान के लिए मिलेगा दो लाख रूपए का पुरस्कार कोरबा, सितंबर 2022/सामाजिक, समरसता, सभी वर्गों में संभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थायी कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थायी कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान […]