रायपुर, 20 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है। इस दिन गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए।
संबंधित खबरें
धमतरी शहर के वार्डों में 23 फरवरी से 05 मार्च तक लगाया जाएगा शिविर
’ आपके द्वार आयुष्मान’ के चौथे चरण के तहत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का शत्-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए धमतरी 21 फरवरी 2023/ ’आपके द्वार आयुष्मान’ के चौथे चरण के तहत छूटे हुए पात्र राशनकार्डधारी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार धमतरी शहर के सभी वार्डों में […]
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मनाया गया सामाजिक समरसता दिवस
अम्बिकापुर, 14 अप्रैल 2025/sns/- संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में अंबिकापुर […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025- अमृत सरोवरों में विशेष योग सत्र और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान
मोहला, 21 जून 2025/sns/- जिले में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अमृत सरोवरों में किया गया। जिसमें ग्रामवासी, स्कूल के बच्चे, स्व सहायता समूहों, सरपंचों और प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया। यह आयोजन प्रातः 6:30 बजे से 7:45 बजे तक हुआ। जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस […]