बलौदाबाजार,19 जुलाई 2024/ sns/- विगत 10 जून को संयुक्त जिला कार्यालय में हुई आगजनी के अभियुक्त शिक्षक मोहन बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मोहन बंजारे व्याख्याता (एल.बी.) के रूप में शा.उ.मा.वि गोड़ा विकासखण्ड पलारी में पदस्थ थे। उनके विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में अपराध कमांक 381/2024 धारा 147, 148, 149, 294, 506, 186, 353, 332, 307, 435, 120बी, 427 भादवि सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3,4 के अन्तर्गत दिनांक 15 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (2) (क) के तहत किया गया है। निलंबन अवधि में सम्बंधित को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
संबंधित खबरें
उर्वरक का भण्डारण और उर्वरक की मात्रा में भिन्नता पर की गई कार्यवाही
कलेक्टर पर निर्देश पर खाद की कालाबाजारी रोकने चलाया जा रहा अभियान जांजगीर-चांपा ,जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि श्री एम.आर. तिग्गा जांजगीर के मार्गदर्शन में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में संचालित खाद एवं बीज विक्रेताओं के फर्म का 13 जुलाई को […]
भिलाई के युवा ने आरंभ किया स्टार्टअप, मेडिकल स्टोर में ई-क्लिनिक के माध्यम से वीडियोकालिंग से विशेषज्ञ डाक्टरों से सीधा संपर्क
अभी दुर्ग और भिलाई में किया है आरंभ, प्रदेश भर में 500 जगहों पर आरंभ करने का है विचार दुर्ग 03 मार्च 2023/ सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन चौनल पर इन दिनों स्टार्टअप से जुड़ा एक रीयलिटी शो आ रहा है शार्क टैंक। इसमें प्रतिभागी अपने स्टार्टअप से जुड़ा विचार रखते हैं। विशेषज्ञ उद्यमियों को ये विचार […]
निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंशिक संशोधन
निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंशिक संशोधन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निगम/मंडल/आयोग में नियुक्त अध्यक्षों एवं उपाध्यक्ष को दी शुभकामनाएं रायपुर 20 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में आंशिक संशोधन करते हुए श्रीमती शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष, […]