बीजापुर 09 जुलाई 2024/sns/- बहुप्रतीक्षित बीजापुर बाय-पास सड़क निर्माण में आ रही बाधा अब दूर हो गई है। वर्षों से लंबित पड़े बाय-पास सड़क निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति से अवगत हो कर कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय द्वारा विशेष पहल करते हुए सड़क निर्माण में आ रही कठिनाईयों को निराकरण किया। सड़क निर्माण में प्रभावित भूमि के बदले पहले वृक्षारोपण हेतु भूमि बीजापुर में उपलब्ध नही होने के कारण निर्माण कार्य अवरूद्ध हो गया था जिसे कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने आवश्यक पहल करते हुए जांजगीर चांपा के कोसमंदा गांव में 20 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध कराने में सफल हुए जिसके परिणाम स्वरूप अब बाय-पास सड़क निर्माण की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ हो सकेगी। कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय के इस पहल से जिले के विकास एवं आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। भारी वाहनों का शहर के बीच सड़क में दबाव कम होगा जिससे ट्रेफिक व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।
संबंधित खबरें
विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की वॉक इन इंटरव्यू 03 नवंबर को
दुर्ग, अक्टूबर 2022/ डीएमएफ के प्रशासकीय स्वीकृति के अंतर्गत विषय विशेषज्ञ हेतु कुल 08 पद पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। जिसमें चर्म रोग विशेषज्ञ हेतु 01 पद, रेडियोलॉजिस्ट हेतु 01 पद, निश्चेतना विशेषज्ञ हेतु 01 पद, शिशुरोग विशेषज्ञ हेतु 03 पद, मेडिसीन विशेषज्ञ हेतु 02 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु इच्छुक […]
छत्तीसगढ़ के तीन अस्पतालों को वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए मिला आईएसओ सर्टिफिकेट
छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य जहां कोल्ड चैन पॉइंट्स को मिला सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी बधाई रायपुर 19 जनवरी 2024/ छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के तीन अस्पतालों में वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए बनाए गए कोल्ड चैन पॉइंट्स हेतु आईएसओ […]
एडीएम एवं एडिशनल एसपी भाटापारा नगर का दौरा, यातायात को बाधित कर रहे 100 से अधिक वाहन चालकों एवं बिल्डरों पर लगाया कुल 47 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना
बलौदाबाजार, सितंबर 2022/कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर गुरुवार को एडीएम राजेन्द्र गुप्ता एवं एडिशनल एसपी पीताम्बर पटेल ने सँयुक्त रूप से भाटापारा नगरीय निकाय का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करनें के उद्देश्य से अव्यवस्थित वाहनों पर यातायात विभाग द्वारा कुल 101 […]