अम्बिकापुर मई 2024/sns/- छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर के निर्देश के परिपालन में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कम्पोजिट बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 06 में किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नम्बर 07774-223288 एवं 07774-222505 है। जिसमें संपर्क कर सूचना 01 जून 2024 से अक्टूबर 2024 तक 24 घण्टे दी जाएगी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री बनसिंह नेताम एवं सहायक नोडल अधिकारी भू अभिलेख के सहायक अधीक्षक श्री संजीत कुमार पाण्डेय होंगे। इसके साथ ही कक्ष के सफल संचालन हेतु अधिकारी- कर्मचारियों की डयूटी भी लगाई है।
संबंधित खबरें
दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा
दुर्ग, 21 जून 2024/sns/- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री शर्मा के साथ विधायक श्री गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के श्री जयंत भारती और श्री पंकज शर्मा के मार्गदर्शन […]
जिले में आज मनाया जाएगा विश्व सिकल सेल दिवस
आमजनों में सिकल सेल के संबंध में जागरूकता हेतु, प्रचार-प्रसार, काउंसिलिंग तथा जेनेटिक कार्ड का किया जाएगा वितरण कोरबा 18 जून 2024/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध और समावेशी भारत की कल्पना को साकार करते हुए देश को सिकल सेल एनीमिया मुक्त करने के लिए सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया गया है। […]
केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बहतराई स्टेडियम में करेंगे योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सारी तैयारियां पूर्ण, 1 हजार से ज्यादा लोग करेंगे योग बिलासपुर, 21 जून 2024/sns/-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम बहतराई स्टेडियम में सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। योग दिवस को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली […]