रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर जनरेशन कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 84. 45 प्रतिशत पी.एल.एफ की उपलब्धि अर्जित करने और इसके साथ ही प्रथम बार देश में, स्टेट सेक्टर में प्रथम स्थान हासिल करने को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अत्यंत गौरवशाली निरूपित किया है। इसके लिए उन्होंने राज्य पॉवर जनरेशन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सुशासन के प्रति उनके दृढ़ संकल्पों और तत्परता का परिणाम है। सी.ई. ए द्वारा राज्य क्षेत्र में संचालित देश की 33 उत्पादन कंपनियों, निगमों-मंडलों के बीच छत्तीसगढ़ का प्रथम आना वास्तव में छत्तीसगढ़वासियों की प्रतिभा, कार्यकुशलता, कार्य के प्रति समर्पण और छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रतिफल है।
संबंधित खबरें
सरगुजा संभागायुक्त ने जनपद अंबिकापुर के उप अभियंता को किया निलंबित
अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2024/sns/ सरगुजा संभागायुक्त द्वारा जनपद पंचायत अंबिकापुर के उप अभियंता विवेक सिंह राठौड़ को वित्तीय अनियमितता किए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2020-21 में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सरगुजा के द्वारा कराये गये निर्माण कार्य बाउंड्रीवॉल निर्माण सकालो (पशु चिकित्सा विभाग सूकर फार्म) में गुणवत्ताहीन कार्य […]
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 6वीं में काउंसिलिंग पश्चात चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश सूची जारी
अम्बिकापुर 15 सितंबर 2023/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दिया गया है। उन्होंने विद्यालय के प्राचायों को पत्र जारी कर चयनित विद्यार्थियों को तत्काल दूरभाष पर सूचित कर प्रवेश की कार्यवाही […]
जनसंपर्क विभाग द्वारा मानपुर में फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी ने किया पुस्तक, पत्रिका, ब्रोशर के माध्य से शासन की योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसारमोहला 11 जनवरी 2023। राज्य शासन के चार साल पूरे होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। फोटो प्रदर्शनी के माध्मय से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी […]