गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 दिसंबर 2023/समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान आज धान उपार्जन केंद्र खोड़री में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रारोड अमित बेक एवं तहसीलदार सोनू अग्रवाल की उपस्थिति में किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाए गए धान की गुणवत्ता एवं नमी की जांच की गई। जांच के दौरान किसान के रूप में आए बिचौलियों द्वारा गुणवत्ताहीन एवं मिक्स धान होने और उपार्जन केंद्र में खपाए जाने के संदेह होने पर कुल 200 क्विंटल धान जप्त किया गया। इनमें मान सिंह से 100 क्विंटल (250 बोरी), प्रेम सिंह से 50 क्विंटल (120 बोरी), शिवलाल से 25 क्विंटल (60 बोरी) और गणेश पोर्ते से 25 क्विंटल (65 बोरी) धान शामिल है। जब्ती की कार्यवाही खाद्य निरीक्षक गौरेला जितेंद्र वासुदेव द्वारा किया गया। इन पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
“कार्यस्थलों पर होनेवाली यौन हिंसा पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम करने का निर्देश दिया” श्री संतोष शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील क्रमांक 2482/2014 ऑरलियानों फर्नाडीज वि० गोवा राज्य व अन्य में पारित निर्णय दिनांक 12.05.2023 में दिये निर्देशों के परिपालन में दिनांक 14.07.2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र में कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध और निवारण) अधिनिमय 2013 पर कार्यशाला का […]
पहली बार छत्तीसगढ़ में हो रहे कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन की शुरुआत हुई
रायपुर। पहली बार छत्तीसगढ़ में हो रहे कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण होगा, फिर संविधान में संशोधन का प्रस्ताव आएगा. इसके बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन होगा. आज दोपहर 12 से शाम 7 बजे […]
मल्टी एक्टिविटी संचालित हो ऐसी जगहों पर बनाये वन गौठान-कलेक्टर श्री भीम सिंह कलेक्टर श्री सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक
रायगढ़, जून 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने डीएफओ को निर्देशित किया कि गोधन न्याय योजना के लिए चयनित वन गोठानों के लिए स्थान चयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे उन गोठानों में मल्टी एक्टिविटी संचालित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने […]