राजनांदगांव 15 दिसम्बर 2023। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह ने जेल अधीक्षक जिला जेल राजनांदगांव से प्राप्त पत्र अनुसार विचाराधीन बंदी जनक लाल सिन्हा की उपचार के दौरान मृत्यु होने के संबंध में दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने दण्डाधिकारी जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव श्री अरूण कुमार वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है। जांच अधिकारी द्वारा विचाराधीन बंदी जनक लाल सिन्हा की मृत्यु की परिस्थितियों, पोस्ट मार्टम एवं उससे अन्य जुड़ी जांच की प्रक्रिया में तथ्यों, मृतक की मृत्यु के लिए उत्तरदायी व भविष्य में ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए उपाय सहित प्रकरण से संबंधित अन्य बिन्दु के संबंध में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने संपर्क केंद्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 11 गावों के जनप्रतिनिधियों सहित आमजनों से किया सीधा संवाद
कलेक्टर ने वन टू वन कर गांव की समस्याओं के संबंध में ली जानकारी, ग्रामीण भी कलेक्टर से बातचीत कर हुए गदगद कलेक्टर ने गुडेलिया गांव के कामकाज की प्रशंसा,बताया अन्य गावों के लिए रोल मॉडल बलौदाबाजार,27 सितंबर 2024/sns/नवाचारी पहल के तहत जिले में आम जनता के समस्याओं,मांगो के निराकरण, योजनाओं की जानकारी सहित सुझाव […]
घुघरी नदी पर महादेवमुण्डा एनीकट कार्य के लिए 5.50 करोड़ रूपए की स्वीकृति
रायपुर, 31 मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-कांसाबेल की घुघरी नदी पर महादेवमुण्डा एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 50 लाख 66 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने […]
संविधान दिवस के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर साल भर चलेगा स्मरणोत्सव राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक सहित गणमान्य नागरिक करेंगे संविधान की प्रस्तावना वाचन स्कूल-कॉलेजों में होगा प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता अनुसूचित जाति, जनजाति बहुल गांवों में होगा 15 दिवसीय संविधान यात्रा
विशेष ग्राम सभा का होगा आयोजन रायपुर, नवम्बर 2024/sns/ भारतीय संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर 2024 से साल भर स्मरणोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वर्ष भर चलने वाले इस स्मरणोत्सव को ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘ के टैगलाइन के तहत संचालित किया जाएगा। स्मरणोत्सव का यह आयोजन चार स्तंभों संविधान की प्रस्तावना, […]