दुर्ग, दिसम्बर 2023/ कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उद्बोधन का जीवंत प्रसारण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा थे। अध्यक्ष डॉ. संजय शाक्य, निदेशक विस्तार शिक्षा, दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग एवं विशिष्ट अतिथि श्री सोलंकी, उपसंचालक कृषि खैरागढ़ थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य कृषिगत कार्याें में आत्मनिर्भरता एवं कृषकों में समृद्धि लाना है। इसके लिए केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन देश के विभिन्न राज्यों के कोने-कोने में चलाए जा रहे है। विकसित भारत का रोड मैप तैयार करने के लिए यह मोदी की गारंटी गाड़ी है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अनेकों को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने एवं नमो ड्रोन दीदीयों को ड्रोन के माध्यम से उर्वरक एवं दवाई छिड़कने, देखरेख के साथ खेती की आधुनिक तकनीकी से जोड़कर कृषि कार्याें को संचालित कराने का लक्ष्य दिया। उन्होेंने सभी नागरिकों को नमो एप में विकसित भारत एम्बेसेडर के रूप में स्वयं को पंजीकृत कर साथ ही अन्य लोगों को जोड़कर स्वस्थ भारत (फिट इंडिया) अभियान चलाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रांरभ में भारतीय कृषि बीमा एवं एच.डी.एफ.सी. एग्रो कंपनी के अधिकारियों द्वारा फसल बीमा योजना संबंधी जानकारी किसानों को दी गई। इस कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारी, के.वी.के के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विकास खुणे, विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार पटेल, डॉ. रोशन लाल साहू साथ ही दुर्ग एवं धमधा ब्लाक से आये 86 कृषक सम्मलित हुए। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एस.के. थापक विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
लीज क्षेत्र के बाहर संचालित हो रहा था क्रशर मशीन, अफसरों ने किया सील
अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन जब्त बिलासपुर, दिसंबर 2024/sns/लीज क्षेत्र से बाहर क्रशर संचालित होने के कारण क्रशर मशीन को सील कर दिया गया है। मामला कोटा तहसील के ग्राम बाकी घाट का है। क्रशर मालिक श्री राजकुमार गोयल को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। खनिज और राजस्व तथा पुलिस ने अवैध […]
सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के कृषकों को 52 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक राशि की मिली सौगात
धान बोनस वितरण समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित किसानों के खाते में वर्ष 2014-15 व 2015-16 की धान बोनस की बकाया एकमुश्त राशि हुई अंतरित मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किसानों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर दी शुभकामनाएं कोरबा, दिसम्बर 2023/ पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पूरी: भूमिहीन श्रमिकों को 10-10 हजार रुपए सालाना देने की मुख्यमंत्री श्री साय ने की घोषणा
सक्ती जिले के दमऊदरहा को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित सक्ती जिले में 168 करोड़ रुपए के विकास कार्यों लोकार्पण-शिलान्यास रायपुर 18 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोदी जी की एक और गारण्टी को पूरी करने की घोषणा की है। राज्य के ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब 10-10 हजार रूपए […]