मोहला 5 दिसंबर 2023। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कक्षा छठवीं के लिए कुल 39 सीट जिसमें 29 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए, 07 सीट अनुसूचित जाति के लिए और अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 03 है। जिसमें कक्षा पांचवी में अध्ययनरत छात्राओं को 2024-25 में प्रवेश दिया जाना है। प्रवेश का विवरण निम्नानुसार है, प्रवेश फार्म वितरण तिथि 15.12.2023 से 15.01.2024 दोपहर 3:00 बजे तक वितरण किया जायेगा। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15.01.2024 दोपहर 3:00 बजे तक जमा लिया जायेगा। प्रवेश परीक्षा की तिथि एवं समय 21.02.2024 दिन बुधवार समय 11:00 बजे से 12:30 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन फार्म कार्यालयीन समय में संस्था से प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश फार्म विद्यार्थी स्वयं या पालक के द्वारा कार्यालय में जमा किया जा सकता है। आवेदन फार्म शुल्क 50 रूपये निर्धारित किया गया है। जिसकी रसीद दी जाएगी एवं संस्था से प्रदाय फार्म ही मान्य होगा, फोटोकॉपी मान्य नहीं होगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 23 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल नेे कहा है कि रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अपने शौर्य और साहस से […]
अब तक एक लाख 23 हजार से ज्यादा किसान बेच चुके अपना धान
महासमुंद 21 जनवरी 2022/ महासमुंद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समितियों के माध्यम से 1,23,372 किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 5,64,345 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 2,68,487 मेट्रिक टन का धान उठाव हो चुका है। शेष धान का उठाव किया जा रहा है। जिले में कुल […]
नवरात्रि के पर्व पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी का दर्शन-पूजन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
नवरात्रि के पर्व पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी का दर्शन-पूजन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि पर्व पर आज मां बम्लेश्वरी का दर्शन पूजन कर छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम […]