मुंगेली 29 नवम्बर 2023// छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के परिपालन में जिले के अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों तथा जिला न्यायालय के 100 मीटर की परिधि को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। शैक्षणिक गतिविधियों, वृद्धजनों, निःशक्तजनों, बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य तथा लोक शांति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राहुल देव ने यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार उक्त क्षेत्रों में ध्वनि की सीमा दिन के समय 50 डेसिबल और रात के समय 40 डेसिबल निर्धारित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन
सुकमा, अक्टूबर 2024/sns/आज देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा, महाराष्ट्र से किसानों को डीबीटी के माध्यम से पी.एम. किसान सम्मान निधि की 18वी. किश्त की राशि 9.4 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में कुल राशि करीब 20 हजार करोड़ रूपए का स्थानान्तरण किया। सुकमा जिले के लगभग 19,931 लाभार्थी किसानों के खाते में […]
मुख्यमंत्री रहेंगे जिले के प्रवास पर
मुख्यमंत्री कसडोल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 101 करोड़ 49 लाख रूपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन कुल 32 करोड़ 6 लाख रूपए के 58 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 68 करोड़ 89 लाख रूपए के 31 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण बलौदाबाजार, दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात […]
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 16 मार्च को
धमतरी 15 मार्च 2023/ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गुरूवार 16 मार्च को आहूत की गई है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति श्री ऋतुराज रघुवंशी की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11.30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।