प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशिक्षित तैराकों के माध्यम से सुरक्षित तरीके से कराएं
- विसर्जन स्थल पर समुचित लाईट तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव, अक्टूबर 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने क्वांर नवरात्रि के लिए निर्मित देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए मोहारा में बने विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विसर्जन कुंड अच्छा बना है। यहां पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशिक्षित तैराकों के माध्यम से सुरक्षित तरीके से कराएं। समिति के सदस्यों को विसर्जन कुंड तक ना जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिमा का विसर्जन नदी में ना किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने विसर्जन स्थल पर समुचित लाईट तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजन सामग्री के लिए कुंड के बाजू में पृथक से व्यवस्था है उसी में एकत्रित करें। प्रतिमाओं का विसर्जन के्रन के द्वारा किया जाए। प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशिक्षित स्टॉफ के माध्यम से ही कराया जाए। अन्य व्यक्तियों को कुंड के भीतर न जाने दें। आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शहर की 50 से अधिक प्रतिमाओं का कुंड में विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गुप्ता, तहसीलदार श्री मनीष वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।