रायगढ़, 2 अक्टूबर 2023/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज यहां कलेक्ट्रेट में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने महात्मा गांधी के देश की स्वाधीनता में दिए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.बाखला, अधीक्षक श्री राजेश मेहरा, स्टेनो टू कलेक्टर श्री सूरज खर्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा,40 से अधिक ठेकेदारों को नोटिस जारी
कार्य को निरस्त कर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी,अधिकारियो पर जतायी नाराजगी फील्ड में जाने के दिए निर्देश बलौदाबाजार,15 दिसंबर 2023/ कलेक्टर चंदन कुमार ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की कार्यों की विस्तृत समीक्षा की है। कार्य में लापरवाही,समय पर कार्य न पूर्ण करने,कार्य प्रारंभ ना करने,आधे […]
नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2022 : बिना अनुमति ध्वनि विस्तार यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध
कवर्धा, 14 दिसंबर 2022। कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2022 को ध्यान में रखते हुए जिला कबीरधाम के नगर पालिका क्षेत्र कवर्धा के वार्ड क्रमांक-19 में बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग को प्रतिबंधित किया है। नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2022 के दौरान निर्वाचन प्रचार-प्रसार के उद्देश्य के […]
कलेक्टर ने किया डबरी निर्माण का निरीक्षण सामुदायिक डबरी निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश
अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सोमवार को दरिमा में किसान के खेत में मनरेगा से बनाए जा रहे डबरी का निरीक्षण किया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा किसानों के खेत में डबरी निर्माण के साथ ही सामुदायिक डबरी को प्राथमिकता देने में निर्देश दिए। कलेकटर ने डबरी के आकार, लागत तथा निर्माण […]