मुंगेली, सितम्बर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय में उपलब्ध स्टाम्प एवं टिकटों की गिनती कर भौतिक सत्यापन किया तथा व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वहां विभिन्न पंजियों का अवलोकन करते हुए कहा कि सभी दस्तावेज व सामग्रियों की जानकारी पंजी में अनिवार्य रूप से अद्यतन होना चाहिए। कलेक्टर ने कोषालय के स्ट्रांग रूम में रखे गए महत्वपूर्ण सामग्रियों का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री एम. के. पाण्डेय सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिला जल एवं स्वछता मिशन की बैठक 24 नवंबर को होगा
रायपुर , नवंबर 2021/ जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वछता मिशन की बैठक 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे से कलेक्टर परिसर सभागृह में आयोजित की गई है।
शिक्षा में गुणवत्ता और कसावट लाने विभागीय अधिकारियों को निर्देश
शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु कलेक्टर ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक गौरेला पेंड्रा मरवाही, जुलाई 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कार्यालय परियोजना प्रशासक आदिवासी विकास विभाग के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता और कसावट लाने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने जिले में विद्यालय […]
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना: 70 व्यक्तियों के बेहतर इलाज के लिए एक करोड़ 78 लाख की मिली सहायता
महासमुंद , जून 2022/ मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की शुरूआत से अब तक पात्रता रखने वाले जिले के 70 असहाय गरीब परिवारों के विभिन्न गम्भीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के बेहतर इलाज के लिए 1 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपए की सहायता इस योजना के माध्यम से प्रदान की गई है। गम्भीर बीमारी […]