जांजगीर-चांपा 05 सितम्बर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्माणाधीन तहसील कार्यालय भवन जांजगीर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नवीन तहसील कार्यालय स्थल का मुआयना कर समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वाइल टेस्टिंग का कार्य सात दिवस के भीतर पूर्ण करने एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर-नैला श्री चंदन शर्मा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थल में किया गया आंशिक परिवर्तन
रायगढ़, 21 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में रायगढ़ जिले में ग्रामीणजनों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत आगामी दिनों में होने वाले कुछ शिविर के स्थलों में परिवर्तन किया गया है। जिसमें 27 […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय परिसर में करंज का पौधा रोपा
रायगढ़, 22 जुलाई 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा के परिसर में प्रियदर्शी भगवान राम जी के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने करंज का पौधा, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नीम का पौधा तथा पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा […]