दुर्ग, सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 24 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खोपली तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री तुलसी राम की विगत 30 अक्टूबर 2022 को तालाब में फिसल कर डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम पांहदा, तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्रीमति बसंती यादव की विगत 14 जून 2022 को जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हो गई थी। ग्राम नगपुरा तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री हेमचंद निषाद उर्फ खेमलाल की विगत 04 मार्च 2022 को नहाते समय नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम ढाबा तहसील व जिला दुर्ग निवासी राधिका बाई देशलहरा की विगत 28 जनवरी 2022 को आग से जल जाने से मृत्यु हो गयी थी। वार्ड न. 13 तमेर पारा तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी श्री लक्ष्मण साहू की विगत 23 अक्टूबर 2020 को तालाब में फिसल कर डूबने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम चुलगहन, तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्री नागेश्वर रघुवंशी की भी विगत 13 जून 2021 को प्राकृतिक गाज बिजली गिर जाने से मृत्यु हो गयी थी। इसके प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. तुलसी राम की पत्नि श्रीमती सबिता बाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार स्व. श्रीमति बसंती यादव के पति श्री ननकू यादव को, स्व. हेमचंद निषाद उर्फ खेमलाल की पत्नी श्रीमती जानकी बाई को, स्व. राधिका बाई देशलहरा के पति श्री अंकालू देशलहरा को, स्व. लक्ष्मण साहू की पत्नि श्रीमती बैसाखिन बाई साहू को एवं स्व. नागेश्वर रघुवंशी के पिता श्री गोविंदराम रघुवंशी सहित कुल 6 परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
संबंधित खबरें
छात्राओं के रोजगार कौशल के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक
मुंगेली, 17 अप्रैल 2025/sns/- जिला मुख्यालय स्थित डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के छात्राओं के रोजगार कौशल के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 24 अप्रैल तक किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित बाजपेयी ने बताया कि प्रशिक्षण में महिंद्रा ग्रुप और नांदी फाउंडेशन द्वारा महिंद्रा प्राइड […]
जिला प्रशासन द्वारा मृतक के शव को उनके गृहग्राम लाने तक मिजामाबाद (तेलंगाना) पुलिस से किया गया निरंतर सपंर्क
कवर्धा, फरवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पंडरिया विकासखंड के ग्राम छिन्दीडीह निवासी श्री समर सिंह बैगा के तेलंगाना राज्य के ग्राम बोक्कनपाली में बोरवेल्स गाड़ी पलटने से मृत्यु की सूचना मिलने के बाद तत्काल संज्ञान में लिया। कलेक्टर श्री महोबे ने त्वरित कार्यवाही करते हुए श्रम पदाधिकारी को मृत शरीर को लाने के […]