–जिला पंचायत सीईओ ने सभी गौठानों में बैठक करने के दिए निर्देश फोटो जांजगीर चांपा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने जिले की हर गौठान में रोका-छेका अभियान के माध्यम से मवेशियों को गौठान में पहुंचाने के निर्देश सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मवेशियों से फसलों को नुकसान होने से बचाने के लिए गौठान समितियों के सदस्यों के साथ सचिव, नोडल अधिकारी सहित ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है। जिपं सीईओ ने बताया कि किसानों के द्वारा खरीफ फसल लगाई गई है, जिसको मवेशियों के चरने से बचाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और रोका-छेका अभियान चलाकर मवेशियों को गौठानों में पहुंचाया जा रहा है, जिससे फसलों के नुकसान को बचाया जा रहा है। इसके साथ ही ऐसे मवेशियों जो मुख्य मार्गो पर विचरण करते है या बैठे रहते हैं उनके नियंत्रण रखने के निर्देश भी दिए गये है। इससे एक ओर मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित नहीं होगा और दूसरी ओर पशुओं के साथ वाहन चालकों के दुर्घटना होने का खतरा भी नहीं रहेगा। शुक्रवार को जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत गतवा, बक्सरा, कोसमंदा, करमंदा, जाटा, जावलपुर, नवापारा ब, औराईकला गौठानों में रोका-छेका, मवेशियों की व्यवस्था आदि बिंदुओं पर बैठक आयोजित की गई। जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत बरपाली, पकरिया झूलन, पिपरसत्ती में गौठान के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बाना, फरहदा, महमदपुर, पिपरदा, कटघरी, कल्याणपुर अमोरा, हरदी में गौठान समिति की बैठक आयोजित हुई। तिलई गौठान में रोका-छेका, चारागाह विकास, आवारा मवेशी की पशुआश्रय स्थल, गौठान में रखने आदि विषयों पर चर्चा की गई। जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत तनौद में रोका-छेका को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत देवरहा, करनौद में गौठान समिति की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए बैठक का आयोजन किया गया।
संबंधित खबरें
लंबे समय से नदारद एक और कर्मचारी बर्खास्त
बिलासपुर, 20 अगस्त 2024/sns/- बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित आकस्मिक निधि परिचारक को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक ने परिचारक श्री संजय कुमार यादव की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं।संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि […]
जिला पंचायत सीईओ ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्या
जिला पंचायत सीईओ ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं जनदर्शन में आज कुल 54 आवेदन हुए प्राप्त जांजगीर-चांपा, 07 अप्रैल 2025/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले […]
’अवैध उत्खनन करते हुए 1 नग हाईवा एवं 11 नग ट्रैक्टर जप्त’
बिलासपुर 24 जनवरी 2022। जिले के घूटकू, लमेर, तथा सेंदरी के आस-पास के क्षेत्रों में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन संबंधी शिकायतें मिल रही थी। प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए राजस्व, परिवहन, पुलिस तथा खनिज विभाग की संयुक्त टीम को जांच के लिये भेजा। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर जाँच किया […]