गौरेला पेंड्रा मरवाही, 1 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज कलेक्ट्रेट में श्रम विभाग से संबंद्ध सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राही सलीम के निधन होने पर मण्डल द्वारा संचालित असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत उनके नॉमिनी नजमा बेगम खान को 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। श्रम पदाधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार देवांगन ने बताया कि ऐसे हितग्राही जिनका पंजीयन असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत है, उन्हें मण्डल द्वारा संचालित योजनाओं में पात्रतानुसार ऑनलाइन आवेदन करने पर लाभान्वित किया जाता है तथा पंजीकृत हितग्राही के सामान्य मृत्यु होने पर उनके नॉमिनी को शासन द्वारा 01 लाख रूपये सहायता राशि के रूप में प्रदाय किया जाता है।
संबंधित खबरें
सखी निवास संचालित करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित
अम्बिकापुर 9 मई 2023/ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार जिन शहरों, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के काम करने के अवसर उपलब्ध हो वहां सखी निवास संचालित किए जाने का लेख किया गया है। इस संबंध में […]
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान दे रहा है श्रीराम वन गमन परिपथ,
जांजगीर चांपा, 07 अप्रैल, 2022/ छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में सम्पूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। वनवास काल में श्रीराम ने यहाँ महत्वपूर्ण समय व्यतीत किया, यहां के ऋषि आश्रम, प्रकृति के मध्य वनवास काटा, इसलिए यहाँ की जनश्रुतियों, लोककथाओं, आम जनजीवन में राम रचे-बसे हैं। जनमान्यताओं के सम्मान में […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की बिलासपुर, 26 सितंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नवरात्र पर्व के दूसरे दिन आज मां महामाया देवी के दर्शन करने रतनपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता की विधिवत पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और साथ ही प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की […]