सारंगढ़ बिलाईगढ़ 1 अगस्त 2023/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश पर जिले के सड़को में घुमंतु और आवारा पशुओं के कानों में टैग कर और गले में रेडियम पहनाया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही साथ जिला प्रशासन द्वारा गाय, बछड़ों के मालिकों को समझाइश दी जा रही है कि अपने पशुओं को घर में बांध कर रखें। पशुधन विकास विभाग, नगरपालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों का संयुक्त अभियान विगत कई दिनों से प्रतिदिन चलाया जा रहा है। नगरपालिका सारंगढ़ सहित नगर पंचायत बिलाईगढ़, भटगांव, सरिया, बरमकेला में ऐसे गाय, बछड़ों को पकड़कर कांजी हाउस और गोठान में रखा जा रहा है, जहां उनको चारा पानी दी जा रही है। ये कार्य पशुधन विकास विभाग की टीम सरसीवां, कोसीर, दानसरा, सालर, कनकबीरा, रेड़ा, हरदी, गोडम, टिमरलगा आदि में प्रतिदिन कर रही है।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस ग्राउंड में होगा आयोजित
उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आवश्यक तैयारियों के संबंध में विभागों को सौंपे दायित्व अम्बिकापुर 11 अगस्त 2022/ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन 15 अगस्त 2023 को अम्बिकापुर के पुलिस लाईन स्थित पुलिस ग्राउंड में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ […]
पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए नागरिकों की सहभागिता और सहयोग जरूरी-मंत्री श्री अकबर
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने बोड़ला एसडीएम कार्यालय में किया पौधरोपण कवर्धा, सितम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज एसडीएम कार्यालय बोड़ला में पौधारोपण किया। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्ष का अमूल्य योगदान है। हम सभी को […]
‘प्रोजेक्ट धड़कन’ – आंगनबाड़ी व विद्यालयों में निशुल्क हृदय रोग जांच अभियान जारी
रायपुर, 21 अगस्त 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर की नवाचारी पहल “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के जन्मजात हृदय रोग की प्रारंभिक पहचान हेतु स्क्रीनिंग की गई। आंगनबाड़ी क्रमांक 7 शुक्रवारी बाजार बिरगांव में 92 बच्चों की जांच की […]


