जांजगीर-चांपा 21 जुलाई 2023/ शैक्षणिक सत्र 2023-24 में संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 जुलाई 2023 को परीक्षा केन्द्र संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में 12 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी निर्धारित समय से 1 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। प्रवेश पत्र दिनांक 23 जुलाई को परीक्षा केन्द्र से प्राप्त कर सकते है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। बिना पहचान पत्र के परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जावेगा।
संबंधित खबरें
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका आधारित कार्यों से लाभान्वित महिलाओं का सम्मान समारोह 11 मार्च को
जांजगीर चांपा, मार्च,2022/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री टी.एस. सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में 11 मार्च को सुबह 11 बजे एन आई सी कलेक्टोरेट जांजगीर विडियो कांफ्रेंस कक्ष में मनरेगा के अंतर्गत आजीविका आधारित कार्यों से लाभान्वित महिलाओं का वर्चुअल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 20 मिनट की अवधि के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय महिला […]