जगदलपुर, 19 जुलाई 2023/ सयुंक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग जगदलपुर द्वारा संभागीय कार्यालय के अधीन संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत डार्क रूम असिस्टेंट जो रेडियोग्राफर प्रशिक्षण उत्तीर्ण एमपीडब्ल्यू की वरिष्ठता सूची 01 अप्रैल 2023 की स्थिति में अनंतिम पदक्रम सूची जारी की गई है। वहीं सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षकों से अपेक्षा की गयी है कि सम्बन्धित जिले के अंतर्गत संबंधित सेवा संवर्ग में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारियों को इस सूची की प्रति उपलब्ध कराते हुये सूची में संबंधित कर्मचारियों के संबंध में दर्ज प्रविष्टियों में यदि कोई विसंगति या किसी कर्मचारी का नाम सम्मिलित होने से छूट गया है तो ऐसी स्थिति में छूटे हुये नामों को जोड़ने एवं त्रुटि सुधार हेतु प्रमाणित दस्तावेजों के साथ पदक्रम सूची के प्रकाशन के 03 दिवस के भीतर इस कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। त्रुटि सुधार एवं छूटे हुये नामों को जोड़ने हेतु निर्धारित समय सीमा में संबंधित कर्मचारी द्वारा प्रस्तुत सुधार सम्बन्धी अभ्यावेदन प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में सेवा संवर्ग की अन्तिम पदक्रम सूची का प्रकाशन कर दिया जावेगा तो ऐसी स्थिति में सूची में रह जाने वाली किसी भी विसंगति के लिये संबंधित कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होगा। निर्धारित समय सीमा समाप्त हो जाने पर किसी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा। अतएव दावा-आपत्ति से संबंधित अभ्यावेदन मय प्रमाणित दस्तावेज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से इस कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित किया जाये।
संबंधित खबरें
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 21 को
रायपुर, 21 सितंबर 2024/sns/- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार 21 सितंबर 2024 को किया जाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष, जिला न्यायाधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी द्वारा रायपुर के सभी नगरवासियों से अपील की है कि, यदि उनका मामला सिविल […]
आदिवासी विकास विभाग में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी मेरिट सूची पर दावा आपत्ति 26 जून तक आमंत्रित
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 21 जून 2023/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण के उपरांत मेरिट सूची जारी किया गया है। जारी किए गए सूची में यदि किसी को आपत्ति है तो वे साक्ष्य रूप में मूल दस्तावेजों के साथ 26 जून शाम 5.30 बजे […]
प्रधानमंत्री आवास योजना : बुधराम के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
जांजगीर-चांपा अक्टूबर 2024/sns/ प्रत्येक व्यक्ति का एक सपना होता है कि स्वयं के लिए एक पक्का घर हो और इसी सपने को साकार करने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए संकल्पित है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सार्थक पहल से […]